{"_id":"59c9394d4f1c1bc1538b45c3","slug":"41506359629-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैनाती नहीं मिली तो अनशन करेंगे पीआरडी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैनाती नहीं मिली तो अनशन करेंगे पीआरडी जवान
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। विभागों में तैनाती नहीं मिलने से प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन में आक्रोश है। संगठन ने शीघ्र उनकी सुध नहीं लेने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में पीआरडी हित संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले के कई पीआरडी जवानों को लंबे समय से विभागों में ड्यूटी नहीं मिली है। बेरोजगारी के कारण उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी नहीं सुनी जा रही है। यदि 31 सितंबर तक सभी जवानों को तैनाती नहीं दी गई तो इसके खिलाफ पीआरडी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन व क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में जगदीश राम, तनुज जोशी, विजय कुमार, हरीश राम, धीरेंद्र कुमार, गिरीश तिवारी, पूरन चंद्र, हरीश चंद्र आदि थे।