{"_id":"59aee1ff4f1c1b61078b46cf","slug":"41504633343-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोटवासी बंदरों से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोटवासी बंदरों से परेशान
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र में बंदर लोगों के लिए मुसीबतों का सबब बनते जा रहे हैं। बंदरों ने जहां खेतों में फसलें चौपट कर दी हैं, वहीं दुकानों में रखे कीमती सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
इन दिनों बंदरों ने कपकोट, भराड़ी, पुल, हिचौड़ी और भयूं की बाजार में जबरदस्त आतंक मचा रखा है। बंदर सुबह होते ही बाजारों में धमक जा रहे हैं। बंदरों ने फसलें बर्बाद कर दी हैं। मौका पाते ही बंदर दुकानों में रखे कीमती सामान उठा ले जाते हैं। हांकने पर वह काटने को आ रहे हैं। सुबह से बंदरों का झुंड देख बच्चे भी अकेले में स्कूलों को जाने में डरते हैं।
लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले वन विभाग ने पिंजरा लगाकर दो सौ से अधिक बंदर पकड़े थे। इससे कुछ समय तक राहत मिली थी। इस बीच बंदरों की तादाद एक बार फिर से काफी बढ़ गई है। व्यापारियों और नागरिकों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए फिर से पिंजरा लगाने की मांग की है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, गिरीश बिष्ट आदि शामिल हैं।