{"_id":"67c204d7e66e58a70d0c1877","slug":"4-g-service-starts-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-113663-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सात-रतबे क्षेत्र में बीएसएनएल की फोर जी सेवा शुरू हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सात-रतबे क्षेत्र में बीएसएनएल की फोर जी सेवा शुरू हुई
Sat, 01 Mar 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के प्रत्येक गांव को संचार सुविधा से जोड़ने की कवायद रंग लाने लगी है। बीएसएनएल की ओर से दूरस्थ क्षेत्रों में टावर लगाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से 15 किमी की दूरी पर बसे सात-रतबे क्षेत्र में भी बीएसएनएल की फोर जी सेवा शुरू हो गई है।
पिछले साल बीएसएनएल की ओर से जिले के 48 स्थानों पर टावर लगाने के लिए कार्य शुरू किया गया था। फरवरी के अंत तक तीनों ब्लॉकों में 36 टॉवर ऑनएयर हो चुके हैं। बीएसएनएल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 41 टावरों को लगाने का काम पूरा हो गया है। छह टावर में काम शुरू हो गया है। एक टावर का काम शुरू होना है। बागेश्वर तहसील क्षेत्र में आठ टावर लगने थे, सभी ऑन एयर कर दिए गए हैं। गरुड़ में लगने वाले सभी छह टावरों से काम शुरू हो गया है। कांडा में लगने वाले नौ टावर में से सात चालू हो गए हैं। दो में काम शुरू हो गया है। कपकोट में सर्वाधिक 25 टावर लगने थे, जिनमें 15 टावरों से काम शुरू हो गया है। चार टावरों में काम शुरू हो गया है। एक टावर का काम शुरू होना है।