{"_id":"5c8d4d01bdec22141231eb22","slug":"31552764161-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीप के जरिए युवा वोटर से डीएम होंगी रुबरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीप के जरिए युवा वोटर से डीएम होंगी रुबरु
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वीप के नोडल अधिकारी अमर सिंह गुंज्याल ने बताया कि लोक सभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में डिग्री कॉलेज में 18 मार्च को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसमें डीएम रंजना राजगुरु से छात्र छात्राओं से रूबरू होंगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इंटरेक्टिव सेशन, नैतिक मतदान, मतदाता जागरूकता, शहरी प्रवृत्ति धारणा, सुगम निर्वाचन और प्रथम बार मतदाता बनने की महत्ता आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिले में 18-19 आयु वर्ग के कुल 3920 मतदाता हैं इनमें 2366 पुरुष और 1554 महिला मतदाता हैं। इंटरेक्टिव सेशन में वोटरों को पीपीटी/वीडियों से ईवीएम, वीपीपैट की जानकारी और नैतिक मतदान के मार्ग पर आने वाले बाधा, बाधाओं को दूर करने के सुझावों पर चर्चा होगी। इसमें प्रतिभागी प्रश्न भी पूछ सकते हें जिनका ज्यूरी पैनल उत्तर देगा। पांच सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा।