{"_id":"5c8550edbdec22493442d64c","slug":"31552240877-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्ध सैनिक बलों का अलग मंत्रालय बनाए केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्ध सैनिक बलों का अलग मंत्रालय बनाए केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। अर्द्ध सैनिक बलों ने लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पैरामिलट्री फोर्सेज कार्मिक संगठन ने बैठक कर विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। चेेतावनी दी कि समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व अर्द्ध सैनिक संगठन ने कहा कि बीते कई सालों से समस्याओं के निराकरण की मांग की जा रही है। लेकिन प्रदेश व केंद्र सरकार सुनने को तैयार नहीं है। संगठन ने वेतन, भत्ते व पेंशन के नियम केंद्रीय सिविल सर्विस से भिन्न करने व अर्द्ध सैनिकों का अलग मंत्रालय बनाने की मांग की। प्रत्येक राज्य में पैरामिलट्री कल्याण बोर्ड बनाने, अर्द्ध सैनिकों को पूर्व सैनिक का दर्जा देने की मांग की। पुरानी पेंशन बहाल करने, शहीद का दर्जा देने, आश्रितों को सेना भर्ती में वरीयता देने, ईसीएचएस मेडिकल सुविधा देने की मांग की।
संगठन ने इस आशय का एक ज्ञापन भी केंद्र व राज्य सरकार को भेजा। बैठक में पूर्व आईजी एसएस कोठियाल, डीएस बहुगुणा, एमएस नेगी, तारा दत्त शर्मा, डीएस बोरा सहित बागेश्वर के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी, नारायण सिंह दुबड़िया, एनएस हरड़िया, प्रकाश सिंह, लक्ष्मण सिंह कनवाल, रमेश बोरा, उमेद सिंह आदि मौजूद थे।