{"_id":"5c69afbfbdec222c51028ac9","slug":"31550430143-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइन बोर्ड लगाकर करेंगे कूड़ा न फेंकने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइन बोर्ड लगाकर करेंगे कूड़ा न फेंकने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर पालिका साइन बोर्ड का सहारा लेने जा रही है। अब सार्वजनिक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाकर जनता से कूड़े को कूड़ेदान में फेंकने की अपील की जाएगी।
नगर पालिका के अंतर्गत 11 वार्ड हैं। इन वार्डों में सार्वजनिक स्थानों विशेषकर सरकारी व निजी स्कूल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर, केमू अड्डे और नदी किनारे गधेरों में कूड़ा फेंका जाता है। नगर पालिका कूड़ा फेंकने वालों की चालानी कार्रवाई करती है लेकिन जहां पालिका टीम नहीं पहुंच पाती हैं वहां धड़ल्ले से कूड़ा पालता है। ऐसे में नगर पालिका जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए साइन बोर्ड की मदद लेने जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर कृपया यहां कूड़ा मत फेंके, कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले के स्वच्छता संदेश देते साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं इन स्थानों पर पालिका टीम की भी तैनाती की जाएगी जो कूड़ा फेंकने वालों पर शिकंजा कसेगी।
कोट -
शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए 15 साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्ड के जरिये गंदगी नहीं फैलाने की अपील की जाएगी। - राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका बागेश्वर
विज्ञापन
यहां यहां लगेंगे साइन बोर्ड
- सरयू और गोमती नदी किनारे
- सरकारी दफ्तर, जिला अस्पताल के सामने
- बाजार, चौराहों पर
- बस अड्डे और टैक्सी स्टैंड के समीप