{"_id":"5c21296abdec2256e821e739","slug":"31545677162-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिखाड़ी बैंड से लाहुर-खलपटा सड़क का निर्माण जल्द शुरू करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिखाड़ी बैंड से लाहुर-खलपटा सड़क का निर्माण जल्द शुरू करो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रिखाड़ी बैंड से लाहुर-खलपटा तक मंजूर सड़क का निर्माण शुरू न होने से ग्रामीणों में रोष है। गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम के नाम का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू न होने पर दस जनवरी को कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। कहा कि इससे भी काम नहीं चला तो लाहुर, मिकिला और खल्पट्टा के ग्रामीण अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
डीएम कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी धरम सिंह रावत को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि लाहुर, मिकिला और खल्पटा गांव के लिए रिखाड़ी बैंड से मंजूर सड़क के निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई ने आज तक निवदाएं आमंत्रित ही नहीं की हैं। निर्माण की मांग को लेकर गत पांच दिसंबर को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भी सड़क का निर्माण शुरू होना तो दूर उन्हें मामले की कार्य प्रगति की जानकारी तक नहीं दी गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुुआ तो वह घोषित तिथि से आंदोलन की शुरूआत करेंगे और रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा भी बुलंद होगा। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य प्रवीण कुमार, ग्राम प्रधान सूप सिंह खल्पट़्टा, गंगा देवी लाहुर, चामू सिंह पांडा पूर्व प्रधान, खीम सिंह पांडा, हीरा सिंह, गंगा सिंह, पदम सिंह और किशन सिंह आदि थे।