{"_id":"5c081b36bdec2241975ff5f3","slug":"31544035126-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में जहर डालने वाले की गिरफ्तारी की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया में जहर डालने वाले की गिरफ्तारी की अफवाह
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बास्ती विषाक्त भोजन मामले में बुधवार को सोशल मीडिया में अफवाह के चलते प्रशासन दिन भर परेशान रहा। सोशल मीडिया में सूचना फैल गई कि बास्ती में खाने में जहर मिलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जिला प्रशासन ने ऐसी किसी भी गिरफ्तारी से इंकार किया है।
बास्ती गांव में विषाक्त भोजन मामले में पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। इस मामले में अभी भी कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण अफवाहों का बाजार गर्म है। बुधवार को सोशल मीडिया में अफवाह फैली कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने रंजिशन खाने में जहर मिला दिया था जिस कारण चार लोगों की जान गई और दो सौ से अधिक बीमार हो गए।
इधर प्रशासन ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। कहा कि इस मामले में अभी न तो एफआईआर हुई है न कोई गिरफ्तारी। डीएम रंजना राजगुरु ने संदेश वायरल करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विषाक्त भोजन मामले में न एफआइआर हुई है, और न गिरफ्तारी। घटना के बारे में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। गांव में हुई घटना के बाद अफवाह से गांव, क्षेत्र की बदनामी हो रही है। इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।
- रिंकू बिष्ट, एसडीएम कांडा।