फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जनसमस्याओं के निराकरण पर रहा फोकस

जनसमस्याओं के निराकरण पर रहा फोकस

Mon, 03 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं के निराकरण पर रहा फोकस

विज्ञापन
कपकोट। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में सफाई व पथ प्रकाश सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष गोविंद बिष्ट सहित सभी सदस्यों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर के विकास के लिए सामूहिक कार्य करने का संकल्प दोहराया।

मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी ने पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यक्ष व सदस्य सभी टीम भावना के तहत कार्य करें। समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की तरफ ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि नगर विकास के लिए प्रशासन हरसंभव मदद करेगा। अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि सदस्य, जनता व प्रशासन मिलकर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। ईओ कृपाली सिंह ने नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा वित्तीय स्थिति की जानकारी दी। सभासदों ने अपने- अपने वार्डों की समस्याओं को उठाते हुए उनके निदान की मांग की। बैठक का संचालन करते हुए ईओ ने सभी का एक दूसरे से परिचय कराया। बैठक में वार्ड सदस्य तनुज तिरवा, सामली देव, दीपक ऐठानी, प्रवीण सिंह ऐठानी, गोदा कपकोटी, डुंगर सिंह रावत, हेमा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed