{"_id":"5bc6296dbdec22694b42ab0b","slug":"31539713389-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जै मैय्या दुर्गा भवानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जै मैय्या दुर्गा भवानी...
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। बागेश्वर नगर के साथ ही जोशीगांव और कपकोट के केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी-कपकोट में आयोजित दुर्गा पूजा की दिन रात धूम मची है। देर रात तक जागरण के साथ ही भजन-कीर्तन का दौर चल रहा है।
नगर के नुमाइशखेत में सोमवार देर शाम देवी पूजा और दुर्गा पूजा कमेटी के पंडालों में महिलाओं ने जै मैय्या दुर्गा भवानी...समेत कई अन्य मनभावन भजनों का गायन किया। दुुर्गा सप्तशती के पाठ से सारा माहौल देवीमय हो गया। कमेटी अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा और प्रशांत मलड़ा ने महोत्सव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इधर, केदारेश्वर कपकोट में पंडित आनंद बल्लभ पांडे, मनोरम पांडे, ललित लोहनी ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसी तरह जोशीगांव के दुर्गा पूजा आयोजन में अध्यक्ष सुरेश चंद्र और दीपक जोशी आदि थे।
उधर, कर्मी में पूजा पंडित बसंत बल्लभ जोशी ने कराई। कमेटी के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल, सचिव गोकुल देव ने लोगों से अनुष्ठान में बढ़चढ़कर शामिल होने की अपील की। नगर पंचायत कपकोट के कालिका मंदिर तिरूवाण में नवरात्र की धूम मची रही। कांडा पड़ाव स्थित कालिका मंदिर और सनगाड़ स्थित श्री श्री 1008 नौलिंग मंदिर में पूजार्थियों का तांता लगा रहा।