{"_id":"5b7efba642c792462f5e9f83","slug":"31535048614-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने हाथ से बनाए प्यार के धागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने हाथ से बनाए प्यार के धागे
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से प्यार का धागा यानी राखियां बनाई। प्रतियोगिता में हस्तनिर्मित राखियों के निर्माण को लेकर छात्रों और छात्राओं में बराबर उत्साह रहा।
इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में छह और सीनियर वर्ग में चार विद्यार्थी अव्वल आए। बृहस्पतिवार को विद्यालय में इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आदित्य, नमन, गीतांजलि, निश्चय, ज्योति, प्रगति संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। इसी तरह सीनियर वर्ग में आरुषि, रितिका, विशाखा, अंजलि संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही। प्रधानाचार्य रेखा धामी ने विजेता प्रतिभागियों के पुरस्कार बांटे। इस दौरान शीला भाकुनी, सोनिया परिहार, दीपा गोस्वामी, मीनाक्षी उप्रेती, नरेंद्र माजिला, अर्जुन कार्की आदि थे।