{"_id":"5b7da19842c792465274aab0","slug":"31534960024-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत और विकास के लिए बांटे 9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत और विकास के लिए बांटे 9
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में खनन से हुए नुकसान की भरपाई और विकास की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके लिए खनिज फाउंडेशन न्यास के माध्यम से विभिन्न राहत और विकास कार्यों के लिए 98.27 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को जारी बजट आवंटित कर दिया है।
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की प्रबंधन समिति ने राहत और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को संस्तुति दी थी। अब योजनाओं के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि संबंधित विभागों को बजट का आवंटन कर दिया गया है। सिंचाई विभाग को ग्राम चौरा में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की मरम्मत, पुनर्निर्माण के लिए 31.56 लाख, ग्राम बासतोली में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की मरम्मत, टैंक निर्माण के लिए 12.61 लाख रुपये आवंटित किए हैं।
इसके अलावा पशु चिकित्सालय बागेश्वर के लिए दो वैटनरी वाहन खरीदने के लिए 20.24 लाख, जलसंस्थान बागेश्वर को रीमा, कांडा में पेयजल टैंकर के लिए 18 लाख, लोनिवि बागेश्वर को कांडा तहसील के सुनारगांव में एक किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण हेतु 15.86 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि में योजनाओं पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। राहत और विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है।