{"_id":"5b6b340f4f1c1bb35d8b7f35","slug":"31533752335-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना को दावत दे रहा सड़क पर टूटा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना को दावत दे रहा सड़क पर टूटा पेड़
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर-अल्मोड़ा मार्ग पर रैखोली के पास गिरा पेड़ सड़क दुर्घटना को दावत दे रहा है। मोड़ पर होने की वजह से खतरा और बढ़ गया है। पखवाड़े भर बाद भी पेड़ हटाने की जहमत नहीं उठाई गई है।
पिछले दिनों हुई बारिश के बीच मार्ग पर रैखोली के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया था। पेड़ टूटने से यातायात बाधित होने के बाद वाहन चालकों ने ही रास्ता खोला था। तब से टूटा पेड़ सड़क किनारे ही पड़ा है। इस स्थान पर एक समय पर एक ही वाहन गुजर सकता है। मोड़ पर होने की वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इससे यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जोखिम बना है। इसके बावजूद वन विभाग, आपदा कर्मियों ने अभी तक मार्ग से पेड़ नहीं हटाया है।