{"_id":"5b6b340d4f1c1b9e3e8b5f7e","slug":"31533752333-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लंबे इंतजार के बाद भी बाजड़-मछियाकोट मोटर मार्ग का निर्माण शुरू न होने पर चार ग्राम पंचायतों के बाशिंदों का सब्र जवाब देता जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू न होने पर 2019 लोस चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
प्राथमिक विद्यालय दिगोली में प्रस्तावित मोटर मार्ग पर निर्भर ग्राम पंचायत देवल बिछराल, माणा कभड़ा और बाजड़-मछियाकोट के ग्रामीणों ने बुधवार को संयुक्त बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों ने लंबे इंतजार के बाद भी सड़क निर्माण शुरू न होने पर निराशा जताई। कहा कि वर्ष 2011 से प्रस्तावित सड़क को वर्ष 2016 में मंजूरी मिली लेकिन ढाई साल बाद भी सड़क निर्माण का मामला एक इंच आगे नहीं बढ़ सका है।
सड़क न होने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने तय किया कि सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो लोस चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। इस दौरान जिपं सदस्य सुनीता देवी, दिगोली की प्रधान मीनाक्षी देवी, देवल बिछराल के किशन राम, माया कभड़ा की माधवी देवी समेत चारों ग्राम पंचायतों के कई ग्रामीण थे।