{"_id":"5b60b2b14f1c1bb35d8b6877","slug":"31533063857-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी आमने सामने डटे रहे अनशनकारी एबीवीपी और एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी आमने सामने डटे रहे अनशनकारी एबीवीपी और एनएसयूआई
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्रवेश और कालेज की अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलित एबीवीपी और एनएसयूआई मंगलवार को दूसरे दिन भी एक दूसरे के सामने मोर्चा खोले अनशन पर बैठे। दोनों छात्र संगठनों ने नारेबाजी करते हुए जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ने की आशंका में कॉलेज परिसर में पुलिस और पीएसी का पहरा रहा।
एबीवीपी से सुमिक कालाकोटी, आशीश कुमार अनशन पर बैठे। इस दौरान आदर्श कठायत, भूपेंद्र दानू, दीपक घस्याल, मनोज बचखेती, अंकित ऐठानी, नंदन ऐठानी, योगेश जोशी थी। जबकि एनएसयूआई से तनुज कर्म्याल और मनीष कुमार अनशन पर बैठे। इस दौरान गोविंद चावला, गोकुल परिहार, सौरभ कठायत, गणेश कुमार, अभिजीत प्रकाश, राहुल बनकोटी, प्रकाश बाछमी आदि थे।
दून में उच्च शिक्षा मंत्री से मिला छात्रसंघ
छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने बताया कि बीडी पांडे स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ ने देहरादून में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान छात्रसंघ ने शिक्षा मंत्री को कॉलेज की समस्याओं के बारे मेें बताया। साथ ही निस्तारण की मांग उठाई। मंत्री ने जल्द निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
भरोसे के बाद एबीवीपी ने अनशन स्थगित किया
मंगलवार दोपहर महाविद्यालय प्रशासन ने एबीवीपी पदाधिकारियों को प्रवेश सीटे बढ़ाने के संबंध में विवि कुलपति का मेल दिखाया। इसके बाद एबीवीपी ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। एसडीएम राकेश तिवारी ने अनशनकारी छात्रों को जूस पिलाकर आंदोलन तुड़वाया।
आंदोलन के बीच कालेज प्रशासन ने कटवाए पेड़
छात्रों के आंदोलन के बीच कालेज प्रशासन ने एहतियातन कालेज परिसर में खड़े तीन पेड़ कटवा दिए हैं। इन पेड़ों पर आंदोलनकारी छात्रों के चढ़ने की आशंका में यह कदम उठाया गया। इन पेड़ों पर चढ़कर छत से कूदने और आत्मदाह करने की चेतावनी के कई मामले सामने आ चुके हैं।
कपकोट में एनएसयूआई प्रत्याशी घोषित
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए एनएसयूआई ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अध्यक्ष पद के लिए कमलेश गढ़िया को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर गौरव कोरंगा, छात्रा उपाध्यक्ष पूजा उपाध्याय, महासचिव सुनील कुमार, सहसचिव रजनी कोरंगा, कोषाध्यक्ष पद के लिए नवीन गोस्वामी को प्रत्याशी घोषित किया है। मंगलवार को संगठन जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रेम पाठक, महासचिव देवेंद्र बघरी, कोषाध्यक्ष दीपक मर्तोलिया, भरत कोरंगा, ज्योति साह, ललित जोशी, प्रकाश जोशी, गीता कोरंगा आदि थे।