{"_id":"5a904dff4f1c1bd34b8ba751","slug":"31519406591-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण जमा अनुपात की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण जमा अनुपात की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला स्तरीय पुनरीक्षण सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक में डीएम रंजना राजगुरु ने जिले में ऋण जमा अनुपात धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकरों को ऋण जमा अनुपात में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि बैंकर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाएं।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने बैंकों की वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा के दौरान योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की उपलब्धि लक्ष्य से सापेक्ष कम रहने, आईडीबीआई बैंक की प्रगति शून्य होने पर डीएम ने संबंधित बैंकों के अधिकारियों को फटकार लगाई। ऋण जमा अनुपात की समीक्षा के दौरान इलाहाबाद बैंक की प्रगति ठीक बताया गया। डीएम ने ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए बैंकों और विभागों के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया। फसली ऋण क्षेत्र में सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और नैनीताल बैंक को स्थिति सुधारने को कहा। विधायक चंदन राम दास ने फसल बीमा की स्थिति पर सुधार लाने की आवश्यकता जताई। बैंकों को जनधन योजना के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि योजनाओं का तीसरी पार्टी से निरीक्षण कराया जाना जरूरी है। महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक ने कहा कि लघु उद्योग एवं सेवा व्यवसाय के क्षेत्र में एसबीआई द्वारा ऋण आवेदनों को बिना कारण बताए वापस किया जा रहा है। इससे लक्ष्य प्राप्ति में दिक्कतें आ रही हैं। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, जिला प्रबंधक नाबार्ड मनोज शर्मा आदि थे।
ऋण जमा अनुपात 40 फीसदी कम
बैठक में लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत ने बताया कि दिसंबर 2017 तक जिले का ऋण जमा अनुपात 29 फीसदी रहा है। यह लक्ष्य से 40 फीसदी कम है। दिसंबर तक ऋण जमा अनुपात की कुल जमा राशि 16.56 अरब और ऋण राशि 5.05 अरब रही।