फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-करकट डालने वालों को पालिका देगी फूल

सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-करकट डालने वालों को पालिका देगी फूल

Tue, 28 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-करकट डालने वालों को पालिका देगी फूल
बागेश्वर। नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब नगर पालिका गांधीगीरी का रास्ता अपनाने जा रही है। इसके लिए लोगों को विनम्रता के साथ स्वच्छता का पाठ तो पढ़ाया ही जाएगा। सड़कों या नदियों में कूड़ा फेंकने वालों केे हाथों में फूल दिया जाएगा।
विज्ञापन


धार्मिक नगरी में कूड़े की समस्या कम नहीं हो रही है। कई बार समझाने के बाद भी कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों, नदियों में कूड़ा डाल रहे हैं। लोग घरों की छतों से सड़कों में कूड़े की थैलियां फेंक रहे हैं। इतना ही नहीं सरयू गोमती जैसी पवित्र नदियों के किनारे शौच कर पानी को दूषित किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इसमें खुले में शौच करने वाले लोगों का चालान किया गया। पालिका ने अब नगर की सफाई, नदियों की स्वच्छता के लिए गांधीगीरी का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि नगर की सफाई को लेकर सभी लोगों से विनम्रता से सहयोग की अपील की जाएगी। नगर पालिका के सभी अधिकारी कर्मचारी, सभासद इस अभियान में शामिल होंगे। लोगों को कूड़ा निस्तारण के लिए समझाया जाएगा। इस दौरान यदि कोई सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकते या गंदगी करते पकड़ा गया तो उसे फूल दिया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल मंगलवार को इस अभियान की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed