{"_id":"59e39f934f1c1b6f548b7a54","slug":"31508089747-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन विभाग ने दूसरे दिन भी किया पशुओं में टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन विभाग ने दूसरे दिन भी किया पशुओं में टीकाकरण
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के डोबा, गणियां और चौहना क्षेत्र में पशुओं में फैली खुरपका और मुंहपका बीमारी के नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी टीकाकरण किया। पशु चिकित्सकों ने बताया कि अब बीमारी नियंत्रण में है।
पशुपालन विभाग की टीम ने दूसरे दिन रविवार को धारी, डोबा, पहाड़ीगैर, सीमी नरगोल और फल्यांटी गांवों में जाकर खुरपका बीमारी से प्रभावित जानवरों को टीके लगाए। पशु चिकित्सक डा.पीएस ह्यांकी ने बताया कि जिन पशुओं में बीमारी के लक्षण पाए गए, उन्हें टीका लगा दिया गया है।
पशुपालकों को दवाइयां दी गई हैं। टीम में डा.विजय, सीएस पाठक, एनसी उप्रेती, गिरीश तिवारी, ठाकुर राम, दया चंद्र, रामलाल आदि कर्मचारी शामिल रहे।