{"_id":"59e24b554f1c1bcf538b7611","slug":"31508002645-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं की जागरूकता को रथ रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं की जागरूकता को रथ रवाना किया
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डीएम रंजना ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से नए और छूट गए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी कैलाश चंदोला तहसीलों और विकासखंडों के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रथ से भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करेंगे। डीएम ने सभी लोगों से अपने नजदीकी मतदेय स्थलों में पहुंचकर 18 से अधिक उम्र के अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की।
जागरूकता रथ के रवाना होने के दौरान एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रवींद्र बिष्ट, रिंकू बिष्ट, सुंदर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पियूषांक गुप्ता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा, केवलानंद जोशी, कैलाश चंदोला आदि थे।