{"_id":"5995d5934f1c1bec7e8b45ac","slug":"31502991763-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी नवोदय स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी नवोदय स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई चौपट
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय बहुली की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम रंजना ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित होने की बात कही। डीएम ने बताया कि मामले में शासन स्तर पर वार्ता हुई है। शीघ्र शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विद्यालय में पानी की समस्या पर चर्चा करते हुए डीएम ने जल संस्थान को तत्काल पेयजल लाइन की मरम्मत और खराब हैंडपंप को ठीक करने के निर्देश दिए। विद्यालय में पानी के बहाव की समस्या के पर मनरेगा के तहत सोख्ता पिट या पाइप द्वारा पानी के बहाव को नाले में छोड़ने पर चर्चा की। आवासीय विद्यालय की क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए आरईएस के ईई को आगणन तैयार करने के निर्देश दिए।
बाथरूम निर्माण एवं भवन की छत मरम्मत के लिए भी आगणन तैयार करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सीएमओ को सप्ताह में एक दिन एएनएम को विद्यालय में भेजकर छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए। महिला मेट्रर्न, सह वार्डों के रिक्त पदों पर तैनाती के संबंध में चर्चा करते हुए स्थानीय तौर पर व्यवस्था का निर्णय लिया गया। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, सीईओ हरीश सिंह रावत, आरईएस के ईई डीसी पंत मौजूद थे।