फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   31 villages in Bageshwar lost electricity for three days

बागेश्वर में तीन दिन से 31 गावों की बिजली गुल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
31 villages in Bageshwar lost electricity for three days
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के कारण बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे 31 गांव के लोग तीन दिन से बिना बिजली के रह रहे हैं। कपकोट के रातिरकेटी में 28 मार्च को बारिश के कारण शामा-कीमू 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने और जगह-जगह फाल्ट आने बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे शामा, बडेत, हरसिंगा बगड़, ऊलानी धार, शामा डाना, लीती, शैली सामा, रिठकुला, सतगढ़, घुघुती घोल, हमटी, कापडी, रातिर केटी, मलखादुंगरचा, सतगढ़, गोगिना, कीमू समेत 38 गांवों की बिजली गुल हो गई। यूपीसीएल ने 29 मार्च को रविवार शाम 4 बजे तक सात गांव शामा, बडेत, हरसिंगा बगड़, ऊलानी धार, शामा डाना, लीती, शैली सामा की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है। अन्य 31 गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए काम चल रहा है। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि जल्द सभी गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed