{"_id":"5e2f2dc98ebc3e4b294d2295","slug":"30-complaints-filed-in-public-meeting-bageshwar-news-hld371162161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता मिलन कार्यक्रम में 30 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता मिलन कार्यक्रम में 30 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में साप्ताहिक जनसुनवाई करतीं डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें 30 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें अधिकतर शिकायतें सड़क निर्माण एवं मुआवजे से संबंधित थीं। डीएम रंजना राजगुुरु ने मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया। विभागीय अधिकारियों से अन्य शिकायतों का निराकरण करने को कहा।
सिमी नरगोल के ग्रामीणों ने सड़क का डामरीकरण कर उस सड़क को डोबाधारी तक मिलान करने, ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्राम सभा स्यूनी में भटोली, घड़खेत मोटर मार्ग का कार्य शुरू करने, ग्राम सभा चामी को क्वैराली मुख्य मार्ग से इंटर कॉलेज मक्वैराली होकर चामी स्थित हॉस्पिटल तक सड़क का निर्माण कार्य, जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग की।
खर्ककानातोली के ग्रामीणों ने गुलेर से उनके गांव तक बनाई जा रही सड़क को गांव के बीच तक पहुंचाने की मांग की। ग्राम नामतीचेटाबगड़ निवासी नारायण सिंह कोश्यारी ने फल्यांटी मोटर मार्ग को सुधारने, ग्राम क्वैराली निवासी हेम चंद्र कांडपाल ने खतरे का सबब बने सेमल का पेड़ कटवाने, चौनाला के बीडीसी सदस्य अर्जुन चंद्र भट्ट ने कपकोट ब्लॉक की समितियों के गठन पर आपत्ति जताई। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उत्तरायणी मेला समाप्त होने के बावजूद बाहरी व्यापारियों की दुकानें हटाने की मांग की।
विज्ञापन
करालापालड़ी के हाईस्कूल में लगाएं सेनानी की मूर्ति
बागेश्वर। ग्राम करालापालड़ी के हाईस्कूल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत के नाम पर रखा गया है लेकिन वहां उनकी मूर्ति नहीं लगाई गई है। सेनानी के पुत्र फतेह सिंह करायत ने सोमवार को डीएम रंजना राजगुरु को पत्र सौंपकर स्कूल का उच्चीकरण कर परिसर में सेनानी की मूर्ति लगाने की मांग की ताकि वहां होने वाले कार्यक्रमों के दौरान सेनानी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जा सके। ब्यूरो