फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   30 AC installed in Bageshwar Hospital

Bageshwar News: गर्मी की मार से मरीजों को बचाएंगे अस्पताल के 30 एसी

Sat, 08 Mar 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 08 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
30 AC installed in Bageshwar Hospital
बागेश्वर। मौसम में गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। नगर क्षेत्र में दोपहर के समय लोग टी-शर्ट, कमीज, कुर्ती में घुमते हुए दिख रहे हैं। आइसक्रीम, ठंडे पेय पदार्थों की हल्की बिक्री भी दुकानों में शुरू हो गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वर्ष गर्मी का प्रकोप अधिक रहेगा। गर्मी से मरीजों को राहत देने के लिए जिला अस्पताल में इस वर्ष 30 एअर कंडीशनर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से संबंधित रोगियों को बचाने और भर्ती मरीजों को गर्मी की मार से बचाने के लिए जिला अस्पताल परिसर में व्यवस्था की गई हैं। आपातकालीन कक्ष में दो, एनबीएसयू में तीन, जनरल वार्ड में छह, प्रसव कक्ष में तीन, पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष में दो, सीटी स्कैन कक्ष में तीन, अल्ट्रासाउंड कक्ष में एक, एचडीयू और आईसीयू में चार एसी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे तल के जनरल वार्ड में एसी के साथ दो-दो पंखों की भी व्यवस्था की गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष तीमारदारों को अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए घर से टेबल पंखा लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज पसीने में भीगने को मजबूर नहीं होंगे। भू-तल और प्रथम तल में ठंडे पानी के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है।
अत्यधिक गर्मी बढ़ने पर हीट स्ट्रोक की समस्या से ग्रसित रोगियाें को समय से राहत देने के लिए भंडारण कक्ष में ओआरएस के 4,050 पैक रखे गए हैं। विश्व बैंक की मदद से विगत वर्ष अस्पताल में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर और जेनरेटर लगाया गया है। मशीन और उपकरणों की उपलब्धता होने से बिजली के कटने के दौरान अस्पताल में जांच कराने आए लोगों और भर्ती मरीजों को गर्मी की मार नहीं सहनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed