फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   25 students of Hospitity Management selected for on-the-job training

हॉस्पिलिटी मैनेजमेंट के 25 छात्रों का ऑन द जाब ट्रेनिंग के लिए चयन

Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
25 students of Hospitity Management selected for on-the-job training
उत्तराखंड आवासीय विवि पांडेखोला में छात्रों का साक्षात्कार लेते टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय पांडेखोला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रण महोत्सव में गुजरात की टीम ने हॅास्पिटलिटी मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का ऑन द जॉब ट्रेनिंग के लिए साक्षात्कार लिया। जिसमें 51 छात्रों में से 25 का चयन किया गया। चयनित छात्रों को ट्रेनिंग के साथ खाने, रहने की सुविधा के अलावा 6500 रुपये मासिक मानेदय दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. एचएच धामी ने कहा कि इससे केंद्र सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कुलसचिव डॉ. बिपिन जोशी ने कहा कि कोर्स करने से छात्रों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार शुरू करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों को 20 अक्तूबर से ट्रेनिंग  दी जाएगी। छात्र अपनी ऑन द जाब ट्रेनिंग पार्क हयात गोवा, ताज होटल, बंगलूरू, प्राइड होटल कोलकाता, आइटीसी बंगलूरू, क्लब महिंद्रा के रिसोर्ट, सयाजी भोपाल, बारबिक्यू नेशन आदि होटलों में करेंगे। उन्होंने बताया कि आतिथ्य प्रबंधन के कोर्स की अपार सफलता तथा रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए दिसंबर से विंटर बैच में प्रवेश शुरू होंगे। छात्रों की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. एचएच धामी और कुलसचिव डा. बिपिन जोशी, अमित जोशी आदि ने खुशी जताई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed