{"_id":"f4edd1e6fae910929bf1204a8080ccfb","slug":"25-per-cent-of-seats-in-private-schools-have-the-right-to-the-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर गरीबों का हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर गरीबों का हक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट/बागेश्वर।
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में रविवार को कार्यशाला हुई। जिसमें शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई)और राष्ट्रीय विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर हर हालत में बीपीएल श्रेणी के बच्चों को मुफ्त शिक्षा की सुविधा को जरूरी बताया।
विज्ञापन
कार्यशाला में डायट के प्रवक्ताओं ने आरटीई के नियम बताए। कहा कि निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें गरीबों के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है। आरटीई में शिक्षा का उचित, भयमुक्त वातावरण कायम रहना चाहिए। ऐसे वंचित बच्चों से शुल्क लेना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने शिक्षा की अहमियत बताई। कार्यशाला में राष्ट्रीय विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। आपदा काल में आवश्यक संसाधन, क्रियाकलाप बताए गए।
विज्ञापन
वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा आर्या, राजेंद्र कपकोटी, खंड शिक्षा अधिकारी आरसी मौर्य, बीआरसी समन्वयक आरसी आर्य, डायट के प्रवक्ता डॉ. दयासागर, डॉ. केएस रावत, कपकोट के प्रधान पूरन कपकोटी, दयाल चंद्र जोशी आदि ने विचार रखे। वहां चंद्रा गड़िया, कलावती जोशी, लोकपाल कर्म्याल, कमल जोशी, अरविंद उपाध्याय, मान सिंह, दिनेश चंद्र उपाध्याय, चंचल सिंह कपकोटी, मनोहर कोरंगा, आन सिंह कोरंगा, श्याम दत्त उपाध्याय, चंद्रशेखर पांडे, संजय देवली, सुरेंद्र गड़िया, केशर सिंह, दयाल कोरंगा, चंदन सिंह, नरेंद्र गिरि गोस्वामी, चंद्रशेखर पाठक, बलवंत सिंह, चंचल सिंह भीमा आदि मौजूद थे।