फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   2,220 new vehicle registrations accelerated, but the parking system failed.

Bageshwar News: 2220 नए वाहनों के पंजीकरण से रफ्तार तेज, पार्किंग के नाम पर फेल हुआ सिस्टम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
2,220 new vehicle registrations accelerated, but the parking system failed.
बागेश्वर। जिले में वाहनों की रफ्तार तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन उन्हें पार्क करने के लिए जिम्मेदार महकमों के पास कोई ठोस नीति नहीं है। बीते वित्तीय वर्ष के सरकारी आंकड़े बताते हैं कि परिवहन विभाग में कुल 2220 नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष में भी अब तक 176 नए वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। वाहनों का यह बढ़ता ग्राफ सड़कों पर उतर रहा है, लेकिन जिला मुख्यालय से लेकर तहसीलों तक किसी भी टैक्सी स्टैंड का संचालन निर्धारित पार्किंग स्थल पर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जिले की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था का सबसे बड़ा कारण यह है कि जिला मुख्यालय में नगर पालिका या जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से ऐसा कोई प्रभावी पार्किंग स्थल नहीं बनाया जा सका है, जहां लोग बेफिक्र होकर अपने निजी या टैक्सी वाहन पार्क कर सकें। शहर के भीतर स्पेस न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली सवारियां और टैक्सी स्टैंड मुख्य सड़कों के किनारे ही संचालित हो रहे हैं। इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाजार में आने वाले खरीदार और खुद व्यापारी अपनी दुकानों के ठीक बाहर सड़कों पर वाहन पार्क करने को मजबूर हैं, जिससे आए दिन मुख्य बाजार में जाम लग रहा है। शहर से बाहर ताकुला रोड पर 60 लाख रुपये से अधिक की भारी-भरकम लागत से एक पार्किंग स्थल का निर्माण तो कराया गया, लेकिन आज वहां पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहता। मुख्य शहर से दूरी होने के कारण कोई भी वाहन चालक वहां गाड़ी पार्क करने नहीं जाता। कांडा और कपकोट के भराड़ी बाजार में पार्किंग का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन सही योजना और मॉनिटरिंग के अभाव में उनका उपयोग बहुत कम हो रहा है। गरुड़, कांडा और भराड़ी में आज भी टैक्सी और निजी वाहन धड़ल्ले से सड़कों के किनारे ही पार्क किए जा रहे हैं। जब तक इन निर्मित पार्किंगों के उपयोग को लेकर कड़े नियम नहीं बनते, तब तक करोड़ों खर्च होने के बाद भी जनता को जाम से मुक्ति नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......कोट

जिले में पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। प्राथमिकता के तौर पर नए पार्किंग स्थलों का निर्माण कर जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी।

......अपूर्वा पांडेय, डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed