{"_id":"5c8d4fc1bdec2213f01bdac0","slug":"21552764865-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ में शादी के कार्ड पर छपवाया भाजपा को वोट देने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ में शादी के कार्ड पर छपवाया भाजपा को वोट देने का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ में एक शादी के कार्ड पर भाजपा के चुनाव चिन्ह और मोदी जी को वोट देने का संदेश प्रकाशित हुआ है। चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वर पक्ष को नोटिस जारी किया है। 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। जवाब नहीं मिलने पर वर पक्ष पर आचार संहिता का उल्लंघन और लोक प्रतिनिधित्व एक्ट में भी केस दर्ज हो सकता है।
गरुड़ विकास खंड के ग्राम जोशीखोला, मटेना निवासी जगदीश जोशी व देवकी जोशी के बेटे जीवन का विवाह 22 अप्रैल को है। बेटे के विवाह के आमंत्रण के लिए कार्ड प्रकाशित कराए हैं। शादी के निमंत्रण कार्ड में भाजपा के चुनाव चिह्न कमल और भाजपा को वोट देने की अपील की गई है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला माना है।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राकेश चंद्र तिवारी ने दूल्हे के माता-पिता देवकी देवी व जगदीश जोशी को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में साफ है कि यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। 24 घंटे के भीतर जवाब नहीं देने पर उन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व आईपीसी की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौ सदन चलाते हैं जगदीश जोशी
जगदीश जोशी गौ सदन चलाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि भाजपा से गाय का जुड़ाव होने की वजह से जगदीश का झुकाव भी भाजपा की तरफ है। वहीं उमेश जोशी भी भाजपा से जुड़ा हुआ है।
शादी का खर्च जुड़ेेगा भाजपा उम्मीदवार के खर्च में
शादी के कार्ड में भाजपा का प्रचार करना दूल्हे के संग अल्मोड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार को भी महंगा पड़ सकता है। शादी के कार्ड छापने, भोजन, टेंट वगैरह आयोजनों का खर्च भाजपा उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा। इस तरह 70 लाख में से शादी के खर्च घटाने के बाद बाकी रकम में ही चुनाव खर्च करना होगा। आदर्श आचार संहिता पालन समिति के प्रभारी शंकर वोरा ने बताया कि शादी का आयोजन निजी न होकर भाजपा का माना जा सकता है। इसमें जो भी खर्च होगा वो भाजपा उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जा सकता है हालांकि वर पक्ष के स्पष्टीकरण के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
ये संदेश छपा है कार्ड में
तोहफे मत लाना किंतु वर वधू को आशीर्वाद देने से पहले 11 अप्रैल को राष्ट्रहित में मोदी जी को वोट जरूर कर आना (नमो एप)। कार्ड में स्वच्छ भारत और स्वस्थ्य भारत के लोगो महात्मा गांधी का चश्मा भी बना हुआ है।
मुझे नहीं है कोई जानकारी
मैं पूजा पाठ का काम करता हूं, अभी इसी सिलसिले में पंजाब आया हूं। मेरा भाई उमेश जोशी भाजपा से जुड़ा हुआ है। उसी ने कार्ड व्हाटस एप पर पोस्ट कर दिया। इससे ज्यादा मुझे कोई जानकारी नहीं है।
-जीवन जोशी, दूल्हा
कोट
प्रथम दृष्टया ये मामला आचार संहिता का उल्लंघन का है। वर पक्ष को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी बागेश्वर