फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   तो भिरतघातियों ने डुबाई भाजपा की नैय्या

तो भिरतघातियों ने डुबाई भाजपा की नैय्या

Fri, 23 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
तो भिरतघातियों ने डुबाई भाजपा की नैय्या

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट में मतदान के ठीक एक दिन पहले तक तेजी से चली भाजपा की लहर अचानक मतदान के दिन ढीली कैसे हो गई यह सवाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भितरघातियों ने भाजपा की नैय्या डुबाई है। पार्टी को मिली करारी हार को लेकर निष्ठावान कार्यकर्ताओं का गुस्सा सामने आने लगा है। उन्होंने हाईकमान से हार के कारणों को लेकर शीघ्र बैठक बुलाने की मांग की है।


राज्य के अधिकांश निकायों के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में गए। लेकिन कपकोट में कांग्रेेेेस ने भाजपा का गढ़ ध्वस्त कर अपना परचम फहरा दिया। इतना ही नहीं वार्ड सदस्य के पदों पर भी पार्टी के दो ही प्रत्याशी जीत सके। भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरीश जोशी का चुनावी प्रदर्शन का हाल यह था कि वह सात वार्डों में से महज मंडलखेत में कांग्रेस से सिर्फ 27 मतों से आगे रहे। दरअसल इस हार की पटकथा सीट के आरक्षण के साथ ही लिखी जानी शुरू हो गई थी। इस बार अध्यक्ष पद फिर से सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए जाने को पार्टी के कुछ नेता पचा नहीं सके। उन्होंने आपत्ति दर्ज की तो अध्यक्ष पद की यह सीट अनारक्षित हो गया।
विज्ञापन


इस बीच हाईकमान ने पूर्व सभासद गिरीश चंद्र जोशी पर भरोसा जताया। शुरूआती दौर में विरोध अंदर ही अंदर सामने आया। हालांकि बाद में भाजपा नेताओं ने सक्रियता दिखाते हुए असंतोष सुलझा दिया। इससे कोई बागी मैदान में नहीं उतरा। मतदान के 48 घंटे पहले भाजपा ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। इससे हर कोई मानने लगा था कि यहां भाजपा का गढ़ कोई भी नहीं ढहा सकेगा। मंगलवार जैसे ही परिणाम निकला तो भाजपा चारों खाने चित्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर जल्द ही समीक्षा बैठक होगी। बैठक में हार के कारणों का पता लगाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। -शेर सिंह गढ़िया, जिलाध्यक्ष भाजपा बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed