{"_id":"5bdf2c0cbdec22697879c393","slug":"21541352460-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को आरटीआइ से परेशान कर रहा है अज्ञात व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को आरटीआइ से परेशान कर रहा है अज्ञात व्यक्ति
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति आए दिन प्रधानों के खिलाफ आरटीआइ लगाकर उनको परेशान कर रहा है। आरटीआइ लगाने वाला व्यक्ति गांव का तो क्या क्षेत्र का भी नहीं है। इससे नाराज प्रधानों ने डीएम से मुलाकात कर संबंधित व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
कांडा क्षेत्र के प्रधानों ने बताया कि देहरादून निवासी एक व्यक्ति द्वारा गांव के विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई है। संबंधित व्यक्ति का कांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों से ताल्लुक नहीं रखता है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी लीला कोरंगा से जुड़ी ग्राम पंचायतों की जानकारी मांगी गई है। पूर्व में भी गांवों का शिकायती पत्र मंडल आयुक्त को भेजा जा चुका है। जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी मिलकर फर्जी तरीके धन आहरण कर रहे हैं। जो कि बिल्कुल निराधार है। ज्ञापन देने वालों में दीपक कांडपाल, भगवान भंडारी, हरीश कांडपाल, किशोरी लाल वर्मा, प्रधान निर्मला धपोला, प्रेमा, हरीश कांडपाल, पुष्पा देवी, प्रधान कांडे कन्याल आदि शामिल थे।