फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पुंडरीकाक्ष महराज ब्रह्मलीन, जन्मभूमि क्षेत्र में शोक की लहर

पुंडरीकाक्ष महराज ब्रह्मलीन, जन्मभूमि क्षेत्र में शोक की लहर

Mon, 15 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुंडरीकाक्ष महराज ब्रह्मलीन, जन्मभूमि क्षेत्र में शोक की लहर

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। मूल रूप से विकास खंड कपकोट के फरसाली वल्ली ग्राम पंचायत के तिलघर गांव निवासी श्री श्री 1008 पुंडरीकाक्ष महाराज (95)ने देहरादून स्थित जौलीग्रांट अस्पताल में रविवार की शाम देह त्याग दिया है। वह देहरादून के जोगीवाला स्थित कुटिया में रहते थे।


सोमवार को पुलिस आईजी गणेश मर्तोलिया की देेखरेख में हरिद्वार के खड़खड़ी घाट में पूरे विधि विधान के साथ अंत्येष्टि हुई। अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंचे थे। उनके ब्रह्मलीन होने पर समूचे कपकोट क्षेत्र में शोक की लहर छाई है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने महाराज के ब्रह्लीन होने पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। दु:ख जताने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व अध्यक्ष विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, विधायक बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, शेर सिंह गढ़िया, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व प्रमुख राम गिरी गोस्वामी, आईजी गणेश मर्तोलिया, एडवोकेट सुरेश कांडपाल, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गढ़िया, मोहन चंद्र उपाध्याय, विशन सिंह मेहरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed