{"_id":"5b6f2d844f1c1bf5218b45a2","slug":"21534012804-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़कें बंद, दो सड़कों पर मलबे ने रोकी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़कें बंद, दो सड़कों पर मलबे ने रोकी वाहनों की रफ्तार
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा की मार के चलते जिले में तीन सड़कें बंद रही। जबकि दो सड़कों पर मलबा आने से यातायात कई घंटे बाधित रहा। सड़कें लगातार बंद रहने से यातायात पर निर्भर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। ग्रामीणों को रोड तक पहुंचने के लिए कई किमी की पैदल दूरी भी नापनी पड़ी।
शनिवार को भी भयू-गडेरा और हरसिला-पुड़कुनी और कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग बंद रहा। कार्यदायी संस्था मार्ग खोलने में जुटी रही। इन मार्गों पर यातायात ठप रहने से चक्काजाम जैसे हालात रहे। लोगों को कई किमी पैदल चलकर भी वाहन पकड़ना पड़ा। इधर, धरमघर-माजखेत और शामा-लीती मार्ग पर मलबा आने से कई घंटे यातायात ठप रहा। इन मार्गों पर यातायात सुचारु होने से पहले जगह-जगह वाहनों में यात्री फंसे रहे।