फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   खतरे की जद में आए प्राथमिक विद्यालय को शिफ्ट करने की मांग

खतरे की जद में आए प्राथमिक विद्यालय को शिफ्ट करने की मांग

Tue, 15 May 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खतरे की जद में आए प्राथमिक विद्यालय को शिफ्ट करने की मांग
खतरे में स्कूल भवन - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। भूस्खलन के कारण कर्मी क्षेत्र का राजकीय प्राथमिक स्कूल शरण खतरे में पड़ गया है। लगातार हो रहे भूस्खलन से पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बरसात में भूस्खलन का खतरा बढ़ जाएगा। इससे चिंतित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

कर्मी ग्राम सभा के तोक शरण में स्थित प्राथमिक पाठशाला में 22 बच्चे पढ़ते हैं। पिछले साल बोल्डर गिरने से नदी में बना पुल ध्वस्त हो गया था। अब शरण, कर्मी के बच्चों के लिए स्कूल जाने के लिए सुरक्षित मार्ग तक नहीं है। ऐसे में बच्चों को चार किमी की अतिरिक्त पैदल दूरी तय कर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। बरसात शुरू होते ही यह मार्ग भी बंद हो जाता है। इससे बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते हैं। जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह दानू के नेतृत्व में विद्यालय प्रबंध समिति, अभिभावकों ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। इसमें बरसात से पहले विद्यालय को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की गई। अभिभावकों का कहना है कि यदि विद्यालय सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


पांच वर्ष बाद भी नहीं बना झूला पुल
बागेश्वर। खाती की ग्राम प्रधान बसंती देवी ने ट्रैकिंग रूट में वर्ष 2013 में आपदा से ध्वस्त पुल के स्थान पर नया पुल न बनने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि हैंडओवर होने से पहले ही टूटा 70 मीटर लंबा झूला पुल नहीं बन पाया है। पुल गिरने से घायल हुए घोड़ों के मालिकों को मुआवजा नहीं मिला है। ग्राम प्रधान बसंती देवी सहित चतुर सिंह, मान सिंह, गोकुल दानू, आनंद सिंह, प्रकाश सिंह, सुंदर सिंह आदि का कहना है कि पर्यटक सीजन शुरू हो गया है। पुल न होने से पर्यटन व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed