{"_id":"5ab298854f1c1b00768b6daf","slug":"21521653893-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ ने उठाई सामग्री की निर्माण की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ ने उठाई सामग्री की निर्माण की जांच की मांग
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय कपकोट में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) से आई सामग्री की गुणवत्ता पर छात्र संघ ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। छात्र संघ ने सामग्री की जांच नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह शाही के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र नेताओं ने निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन में प्रयुक्त हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की। आरोप लगाया कि पूर्व में भी उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। वहां पर उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कपकोटी, महासचिव हेमंत गढ़िया, छात्र नेता कपिल भट्ट, पवन मेहरा, नवीन कपकोटी, राहुल कुमार, रवि चौधरी, रेखा कपकोटी, कमल साही आदि थे।