फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पिथौरागढ़ से बागेश्वर और ग्वालदम के लिए नहीं आई बसें

पिथौरागढ़ से बागेश्वर और ग्वालदम के लिए नहीं आई बसें

Sun, 04 Mar 2018 08:56 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ से बागेश्वर और ग्वालदम के लिए नहीं आई बसें
बागेश्वर। होली पर्व को तीन दिन बीतने के बावजूद कई रूटों पर बसों का संचालन पटरी पर नहीं आ पाया है। रविवार को भी पिथौरागढ़ से ग्वालदम और बागेश्वर के लिए बसों का संचालन नहीं हुआ। ऐसे में यात्रियों को वाहन बदल-बदल कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ा।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले में रोडवेज की बसों का संचालन सीमित संख्या में होता है। जिले के प्रमुख आंतरिक मार्गों के साथ ही अल्मोड़ा और हल्द्वानी के लिए केएमओयू की बसों का संचालन होता है। सर्वाधिक 25 बसें जिला मुख्यालय से हल्द्वानी के लिए संचालित होती हैं। इनमें से 10-12 बसें गरुड़ रूट से और इतनी ही बसें ताकुला रूट से संचालित होती हैं। इसके अलावा बेड़ीनाग, पिथौरागढ़, डीडीहाट के लिए बसों का संचालन होता है। पिथौरागढ़-ग्वालदम के लिए संचालित होने वाली बस सेवा कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों को जोड़ने के कारण सबसे महत्वपूर्ण हैं। अधिकांश चालकों के होली पर्व पर घरों को चले जाने से गड़बड़ाया बसों का संचालन रविवार को भी पटरी पर नहीं आ सका। रविवार को पिथौरागढ़ से बागेश्वर के लिए एक भी बस संचालित नहीं हुई। होली की छुट्टी बिताकर वापस लौट रहे सेना व आईटीबीपी के जवानों को भी खासी फजीहत उठानी पड़ी। इधर केमू के बागेश्वर स्टेशन प्रबंधक धरणीधर जोशी ने बताया कि रविवार को सभी रूटों में बसों का संचालन सुचारु हो गया है। शनिवार को बसों की कमी के कारण कुछ दिक्कतें रहीं। रविवार को बागेश्वर से पिथौरागढ़ के लिए भी दोनों बसें रवाना हुई हैं। हालांकि पिथौरागढ़ से बागेश्वर एक भी बस नहीं आई। सोमवार से संचालन सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed