{"_id":"5a9828d84f1c1bb2208bbf7f","slug":"21519921368-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह विद्यालयों में फर्नीचर खरीद को 6.60 लाख रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह विद्यालयों में फर्नीचर खरीद को 6.60 लाख रुपये मंजूर
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की कमी को देखते हुए जिले के पांच राइंका और एक राबाइंका में अपने अंटाइड फंड से 440 सेट फर्नीचर क्रय करने को 6.60 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को फर्नीचर क्रय कर प्रत्येक सेट पर पेंट से यूटीएफ अंकित करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बताया कि जिन विद्यालयों को फर्नीचर क्रय के लिए धनराशि प्रस्तावित की गई है। उनमें राजकीय इंटर कालेज असों में छात्र/छात्राओं के बैठने को 100 सेट क्रय के लिए 1.50 लाख रुपये, राइंका बोहाला को 100 सेट के लिए 1.50 लाख रुपये, राइंका सैंज को 50 सेट के लिए 75 हजार रुपये, राबाइंका पाये गरुड़ को 80 सेट क्रय के लिए 1.20 लाख रुपये, राइंका गरुड़ को 50 सेट क्रय के लिए 75 हजार और राइंका मैग्ड़ीस्टेट को 60 सेट फर्नीचर क्रय के लिए 90 हजार रुपये की धनराशि अपने अंटाइड फंड से प्रस्तावित की है।
उन्होंने उपजिलाधिकारी बागेश्वर और गरुड़ को संबंधित विद्यालयों में क्रय फर्नीचर का सत्यापन करवाते हुए फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि प्रस्तावित धनराशि का उपयोग अन्य मदों में नहीं किया जाएगा और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी की होगी।