{"_id":"5a9449d84f1c1bb1208bb759","slug":"21519667672-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिरौली गांव के मोहन के खेतों में हो रहा बंद व फूल गोभी का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिरौली गांव के मोहन के खेतों में हो रहा बंद व फूल गोभी का उत्पादन
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। घिरौली गांव के मोहन सिंह के खेतों में गोभी की फसल लहलहा रही है। उद्यान विभाग की हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी मिशन योजना के तहत मिले हाइब्रिड बीज से उनकी तीन नाली भूमि में फूल और बंद गोभी का उत्पादन हो रहा है। सहायक उद्यान अधिकारी ने कहा कि किसानों को मोहन सिंह से प्रेरणा लेने की जरूरत है। अब योजना के तहत किसानों को उद्यान विभाग की ओर से हाइब्रिड सब्जी के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
सहायक उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी ने रविवार को घिरौली गांव में सब्जी के खेतों का निरीक्षण किया। बताया कि उद्यान सचल केंद्र की ओर से योजना के तहत मोहन सिंह को बंद गोभी की वरुण और फूल गोभी की स्नोडाउन प्रजाति के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए थे। तीन नाली भूमि में लगभग 20 क्विंटल गोभी के उत्पादन की उम्मीद है। योजना के तहत सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को आगामी सीजन के लिए टमाटर का हाइब्रिड बीज उपलब्ध करा दिया गया है।
अन्य किसानों को भी बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान मोहन सिंह का कहना है कि वह सब्जी उत्पादन से अच्छी आय कमा लेते हैं। सब्जी के उत्पादन में जैविक खाद का प्रयोग किया जाता है। गांवों की सब्जी की नगर के बाजार में बड़ी मांग है।