{"_id":"5a92ff194f1c1bd34b8bacf2","slug":"21519583001-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार कंपनियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार कंपनियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कमेड़ीदेवी क्षेत्र के लोगों को इंटरनेट सुविधा का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल सहित निजी क्षेत्रों की कंपनियों की नेट सेवाएं भी ठीक से काम नहीं कर रही हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द थ्री जी सुविधा शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सामाजिक कार्यकर्ता विपिन चंद्र जोशी ने कहा कि कमेड़ीदेवी में लैंडलाइन फोन की कोई सुविधा नहीं है। मोबाइल टॉवर से टू जी इंटरनेट चलता है। इसका लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिल रहा है। नेट बैंकिंग से लेकर तमाम मामलों में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से बीएसएनएल से थ्रीजी सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। अभी तक जनता की मांग की अनदेखी की गई है। यदि जल्द ही क्षेत्र की इंटरनेट सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो संचार कंपनियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।