{"_id":"5a904e014f1c1bcb268bb8eb","slug":"21519406593-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल में मिलेगी अच्छी इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल में मिलेगी अच्छी इंटरनेट सेवा
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को अच्छी इंटरनेट सेवा मिलेगी। इसके लिए विभाग ने मोबाइल टॉवरों को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है। सभी टॉवरों के अपग्रेड होने के बाद बीएसएनएल के उपभोक्ता डाटा 5 एमबीपीएस की रफ्तार से डाउनलोड और अपलोड कर सकेंगे।
इंटरनेट सेवाओं को लेकर मोबाइल फोन कंपनियों में बड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। अच्छी कनेक्टिविटी और तेज डाटा स्पीड के कारण निजी क्षेत्र की कंपनियां सार्वजनिक क्षेत्र की एकमात्र बीएसएनएल के लिए चुनौती बनी हैं। इसको देखते हुए अब बीएसएनल ने भी कमर कस ली है। बागेश्वर शहर में बीएसएनएल ने अपने टॉवरों के अपग्रेडेशन का काम शुरू कर दिया है। बीएसएनएल के एसडीओ फराज खान ने बताया कि नगर के टेलीफोन एक्सचेंज, नुमाइशखेत, कठायतबाड़ा और बिलौना में स्थापित टॉवरों को अपग्रेड कर दिया है। कांडा रोड स्थित टॉवर को भी दो दिन के भीतर अपग्रेड कर दिया जाएगा। इन सभी टॉवरों को अपग्रेड करने के बाद इंटरनेट सेवाओं में काफी सुधार होगा। उपभोक्ताओं को 5 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इन सेवाओं का लाभ मुख्यालय के 15 हजार से अधिक उपभोक्ता उठा सकेंगे।
ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी थ्रीजी सुविधा
बागेश्वर। नगर के बाद बीएसएनएल जिले के फाइबर केबिल की कनेक्टिविटी वाले टॉवरों को भी अपग्रेड करेगा। सामा, फरसाली, काफलीगैर, विजयपुर आदि क्षेत्रों में लगे टॉवरों में टू-जी के स्थान पर थ्री-जी उपकरण लगाए जाएंगे। बीएसएनएल के एसडीओ फराज खान ने बताया कि पूरे जिले में इंटरनेट सेवाओं में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।