{"_id":"5c9129c2bdec22146b5ebc2e","slug":"201553017282-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा पड़ाव में गहराया पीने के पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा पड़ाव में गहराया पीने के पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। कांडा पड़ाव और इसके आसपास के इलाकों में लोगों को इन दिनों कम मात्रा में पानी की आपूर्ति हो रही है। कम पानी मिलने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और ग्रामीणों ने जल संस्थान से पानी की जल्दी पर्याप्त आपूर्ति करने को कहा है।
पड़ाव के व्यापारियों और लोगों ने बताया एक दिन प्रति व्यक्ति को डेढ़ सौ लीटर पानी मिलना था, लेकिन इस बीच कई लोगों को सौ लीटर भी बमुश्किल मिल पा रहा है। आवश्यकता से कम मात्रा में पानी मिलने से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने से समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पानी को लेकर दिनचर्या ही गड़बड़ा जा रही है।
उन्होंने संस्थान से समस्या का जल्दी समाधान करने को कहा है। मांग करने वालों में विरेंद्र नगरकोटी, बंशीधर कांडपाल, सुंदर सिंह गढ़िया, महेश पंत, आलम मेहरा, शेर सिंह, केदार सिंह, प्रेमा, पुष्पा, रेवती, चंपा आदि शामिल हैं। इधर जल संस्थान के ईई पंकज टम्टा ने बताया कि संबंधित कर्मियों को पहले से ही पानी की पर्याप्त आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी मामले को दिखवाया जाएगा।