{"_id":"5bfedd75bdec22417810c532","slug":"201543429493-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुटी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुटी नगर पालिका
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नव निर्वाचित नगर पालिका बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रुप से आयोजित करने के लिए नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार शपथ ग्रहण समारोह नुमाइश मैदान में आयोजित करने की संभावना है।
शासन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह की तिथि दो दिसंबर निर्धारित करने के बाद से नगर पालिका ने शपथ ग्रहण समारोह तथा प्रथम बैठक को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन पालिका परिसर में ही बैठक व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन नव निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों का मत है कि नुमाइश मैदान में भव्य आयोजन के साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना चाहिए।
इंसेट-
प्रथम बैठक व शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित होने के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। निकाय विस्तार के बाद यह प्रथम कार्यक्रम है। जिसमें सदस्यों की संख्या बढ़ गई है। पालिका परिसर में सदस्यों व उनके समर्थकों के लिए पर्याप्त स्थान है। - राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका बागेश्वर।