{"_id":"5bcb723fbdec2269b059c249","slug":"201540059711-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग नाकुरी तहसील के लिए टनकपुर से रोडवेज की बस लगाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग नाकुरी तहसील के लिए टनकपुर से रोडवेज की बस लगाओ
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील के लिए टनकपुर (चंपावत) से राज्य सड़क परिवहन निगम की बस नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हथरसिया के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पांडे ने जिलाधिकारी को पत्र देकर समस्या के जल्द समाधान करने की मांग की है। डीएम को दिए पत्र में पांडे ने कहा है कि दुग नाकुुरी तहसील एक बड़ा इलाका है। इस क्षेत्र के लिए टनकपुर से एक अदद भी रोडवेज की बस न होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने डीएम से टनकपुर से गंगोलीहाट, कोटमन्या, धरमघर होते हुए पचार से रीमा तक बस लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बस लगने से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। ब्यूरो