{"_id":"5bc62a17bdec22697879b34e","slug":"201539713559-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में आया प्रशासन, अवैध प्रचार सामग्री हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में आया प्रशासन, अवैध प्रचार सामग्री हटाई
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नगर से अवैध प्रचार सामग्री हटाई गई। प्रशासन ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने की हिदायत जारी की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने मंगलवार को जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर हरकत में आए प्रशासन ने नगर में अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स हटाए गए। डीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने को कहा। इसके आधार पर आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की निगरानी और कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सीडीओ एसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश तिवारी, कपकोट नरेंद्र भंडारी, डीडीओ केएन तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र गोस्वामी, डीपीआरओ पूनम पाठक, पशु पालन अधिकारी डॉ. उदय शंकर, एएमए सुनील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, डीएसओ विनोद वल्दिया आदि थे।
विज्ञापन
आचार संहिता की निगरानी को अधिकारी नियुक्त
बागेश्वर। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। निकायों में आचार संहिता की निगरानी के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रशासन ने रिटर्निंग अफसरों की नियुक्ति के साथ ही जिलास्तरीय अधिकारियों को भी चुनाव ड्यूटी बांट दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को बागेश्वर निकाय में जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा जबकि कपकोट निकाय में सिंचाई डिविजन के ईई बीबी पांडे को आचार संहिता का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया। इससे पहले बागेश्वर और कपकोट के एसडीएम को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया। प्रशासन ने विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारियों को भी चुनाव ड्यूटी बांट दी है।