{"_id":"5b7da19542c79246353bb1b1","slug":"201534960021-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से लापता महिला केरल से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से लापता महिला केरल से बरामद
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र से एक माह पूर्व लापता महिला केरल में मिली है। पुलिस ने महिला को बच्चों समेत बरामद कर लिया है। महिला बच्चों संग पिछले तीन सप्ताह से केरल में भटक रही थी। बैजनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पिछले एक माह से लापता महिला की खोजबीन कर रही थी।
कुछ दिन पहले महिला के केरल में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम केरल जाकर महिला और बच्चों को वापस ले आई। उन्होंने बताया कि महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बता दें कि महिला के तीन बच्चे हैं। वह दो छोटे बच्चों के साथ घरवालों को बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है। इससे पहले भी एक बार लापता हो चुकी है। ब्यूरो