{"_id":"5b7da08842c79246560429d2","slug":"201534959752-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरी और जाखनी के 125 से अधिक लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरी और जाखनी के 125 से अधिक लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरियाल ने शेरी और जाखनी गांव में शिविर लगाकर 125 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां बांटी।
डाक्टर ने बताया जांच पड़ताल में अधिकतर बुखार, सिरदर्द, कमर दर्द जबकि कुछ रोगी पेट दर्द से पीड़ित मिले। उन्होंने ग्रामीणों से पानी उबाल कर पीने, बासी भोजन और कटे फल नहीं लेने की सलाह दी गई। उन्होंने साफ सफाई पर खास ध्यान देने, स्वास्थ्य में जरा सी भी गड़बड़ी हो तो तुरंत अस्पताल से संपर्क करने को कहा। अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। वहां बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता, फार्मेसिस्ट एनसी पाठक, कै. पदम सिंह, कमल भौर्याल, उमेद सिंह राठौर, हरि दत्त तिवारी, उमेश राठौर, जगदीश रावत और नंदन सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो