फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सीईओ ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

सीईओ ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सीईओ ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश
बागेश्वर। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने राजूहा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सीईओ ने ब्लॉकों के उप शिक्षा अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीईओ सभागार में राजूहा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सीईओ को बताया कि उनकी वर्ष 2009-13 तक की आयकर की धनराशि का समायोजन नहीं हो सका है। इसके लिए आय विभाग से शिक्षकों को बार-बार कानूनी कार्रवाई के नोटिस मिल रहे हैं। विभागीय स्तर से मामले का निस्तारण नहीं हो रहा है। सीईओ ने कहा कि इस मामले में जिस स्तर से भी चूक हुई है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में जाएगी।
विज्ञापन


समायोजन के नाम पर मध्य सत्र में किसी भी शिक्षक का समायोजन न किया जाए। शिक्षकों का आंशिक समायोजन होने पर उसे निकट के ही विद्यालय में भेजा जाएगा। सीईओ ने कहा कि सीआरपी और वीआरपी मद में बजट आने पर वेतन का भुगतान किया जाएगा। वहां संगठन के जिलाध्यक्ष चरण सिंह बघरी, गिरीश चंद्र धौनी, कमला परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed