फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जन सुनवाई में 95 आपतियां दर्ज हुई

जन सुनवाई में 95 आपतियां दर्ज हुई

Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जन सुनवाई में 95 आपतियां दर्ज हुई
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु की मौजूदगी में निकाय विस्तारीकरण को लेकर गठित समिति के समक्ष 12 ग्राम पंचायतों से कुल 95 आपत्तियां दर्ज हुई। इनमें बिलौना से 13, बड़ेत से तीन, मेहनरबूंगा से 48, विनवाल तिवाड़ी 15, भतरौला से एक, मजियाखेत, कफलखेत, सैंज से एक-एक, मंडलसेरा से आठ जबकि विधायक चंदन राम दास की ओर से एक आपत्ति दर्ज हुई।
विज्ञापन


जनसुनवाई में कुल 39 लोग शामिल थे। समिति के सम्मुख लोगों ने अपने-अपने सुझाव रखे। डीएम ने कहा कि शासनादेश के अनुसार समस्या निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। वहां एडीएम राहुल कुमार गोयल, डीपीआरओ पूनम पाठक, ईओ राजदेव जायसी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश भट्ट और संबंधित गांवों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


सुनवाई से पहले ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
बागेश्वर। नगर पालिका परिषद के विस्तारीकरण को लेकर प्रस्तावित गांवों से आए लोगों ने अपनी-अपनी आपत्ति दर्ज की। इससे पहले ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायशुमारी में डीएम रंजना राजगुरु ने लोगों ने पालिका में शामिल होने या न होने पर अपनी राय हां या ना में रखने को कहा। कठायतबाड़ा, मंडलसेरा, ज्योगाड़ीरौ, फल्टनियां, कफलखेत, मजियाखेत, सैंज, बिलौना, मेहनरबूंगा आदि गांवों से आए ज्यादातर लोगों ने अपनी राय ना में दी। वहां किशन मलड़ा, कैलाश गढ़िया, सुरेश खेतवाल, हीरा बल्लभ भट्ट, महेश खेतवाल, भुवन भैंसोड़ा, संतोष टम्टा, अनीता टम्टा, विपिन पाठक, हरीश सोनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed