{"_id":"5ab2996c4f1c1bae758b6b4d","slug":"201521654124-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में हुई बारिश, कुछ स्थानों पर ओले गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में हुई बारिश, कुछ स्थानों पर ओले गिरे
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/गरुड़। सुबह धूप खिलने के बाद बुधवार को दिन में एकाएक आसमान बादलों से घिर गया और तेज अंधड़ के साथ बारिश होने लगी। बागेश्वर के कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी था।
बागेश्वर जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट, कांडा और गरुड़ क्षेत्र में भी बारिश हुई। गरुड़ विकास खंड के लाहुरघाटी, गोमती घाटी, देवनाई घाटी में ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को क्षति पहुंची है। बारिश के कारण दोपहर के बाद आम जनजीवन प्रभावित रहा। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम को देखते हुए सभी विभागों से अलर्ट रहने को कहा गया है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है।