{"_id":"cbccc722956f1499757fe531e5f7c189","slug":"20-families-from-lightning-tv-folted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से 20 परिवारों के टीवी फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से 20 परिवारों के टीवी फुंके
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 15 May 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनौटी पालड़ी गांव में बुधवार की शाम चली आंधी के दौरान बिजली गिरने से दहशत फैल गई। वहां करीब 20 लोगों के घरों में लगे टीवी फुंककर खराब हो गए। आधी बस्ती मेें विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। पूर्व प्रधान हरीश जनौटी ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन
इसी बीच गांव के मध्य प्रेम सिंह जनौटी के मकान के पीछे खेत में बिजली गिरी। खेत में पड़ी रस्सी जल गई, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। जिससे लोगों में दहशत छा गई। बस्ती के आधे हिस्से में अचानक बिजली भी गुल हो गई। बाद में बिजली आने पर पता चला कि लोगों के टीवी खराब हो गए हैं। गांव में करीब 20 लोगों के घरों में लगे टीवी खराब हो गए। प्रभावित ग्रामीणों ने दैवी आपदा मद से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन