फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बीथी-पन्याती की लाइन नहीं जुड़ने से गांव में पानी को हाहाकार

बीथी-पन्याती की लाइन नहीं जुड़ने से गांव में पानी को हाहाकार

Fri, 19 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बीथी-पन्याती की लाइन नहीं जुड़ने से गांव में पानी को हाहाकार

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। बरसात में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त बीथी-पन्याती की पेयजल लाइन को जल महकमा अभी तक सुचारु नहीं कर पाया है। पेयजल लाइन सुचारु न होने से इस गांव में पिछले कई महीनों से जल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों को पानी के लिए दो किमी दूर जाना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल लाइन को शीघ्र ठीक करवाने की मांग की है।


ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले बीथी-पन्याती गांव की पानी की 200 मीटर लाइन भूस्खलन की चपेट में आने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से लाइन ठीक न होने से गांव में पानी का संकट गहरा गया है। नजदीक में पानी के अन्य कोई स्रोत नहीं होने से उन्हें दो किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इसमें उनकी पूरी दिनचर्या ही गड़बड़ा जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि लाइन दुरुस्त करने के लिए उन्होंने प्रशासन से कई बार मांग कर दी है। लेकिन उनकी आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने लाइन में शीघ्र पानी नहीं चलने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में बलवंत सिंह, रमेश सिंह, शीतल सिंह, लछम सिंह, दरबान सिंह, भूपाल सिंह और नंदन सिंह आदि शामिल हैं। जल संस्थान के अभियंताओं ने दैवीय आपदा मद से बजट मिलने पर योजना ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed