{"_id":"5b9953d0867a55019a1f81e0","slug":"191536775120-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कानूनगो के खिलाफ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कानूनगो के खिलाफ की शिकायत
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। फोन पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कानूनगो को एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अध्यक्ष ने कानूनगो को ग्रामीण की आवास संबंधी समस्या को लेकर फोन किया था। उधर, कानूनगो ने दुर्व्यवहार से साफ इनकार किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के मुताबिक दफौट क्षेत्र के किरौला गांव निवासी प्रेम सिंह के मकान के निर्माण की जानकारी के लिए कानूनगो भूपाल सिंह मटियानी को फोन किया गया था। प्रेम सिंह का कहना था कि पटवारी व कानूनगो ने निर्माण रोकने का नोटिस जारी किया है। उन्हें पहले मकान निर्माण की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
ऐठानी का कहना है कि कानूनगो ने समस्या की जानकारी देने की बजाय उल्टा कहा कि मेरे पास आकर जानकारी ले लेना। साथ में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया। आपत्ति की गई तो कानूनगो ने फोन काट दिया। दोबारा फोन करने पर फोन स्विच आफ मिला। नाराज ऐठानी ने एसडीएम से शिकायत की और कहा कि अधिकारी व कर्मचारी समस्याओं को सुनने की बजाय जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है। अध्यक्ष की शिकायत पर एसडीएम राकेश तिवारी ने कानूनगो भूपाल सिंह मटियानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
उधर, कानूनगो का कहना है जिला पंचायत अध्यक्ष से कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। मटियानी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुछ जानकारी मांगी थी जो दे दी गई थी। अध्यक्ष को अगर ठेस पहुंची है तो उनसे मिल कर बातचीत कर ली जाएगी।